मयूर विहार: पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव में एक निजी स्कूल में 8वीं के छात्र से दरिंदगी
आज रात 8:50 पर मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने डेस्क बजाने पर स्कूल के अंदर अपने सहपाठी के अंदरूनी अंग में डंडा घुसा दिया। 14 वर्षीय पीड़ित की शिकायत पर तीन अप्रैल को न्यू अशोक नगर थाना ने कुकर्म धमकी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपित को पकड़ लिया है।