मयूर विहार: मयूर विहार- वसुंधरा एनक्लेव के धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की तरफ से रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की तरफ से वसुंधरा एंक्लेव इलाके में रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व लोकसभा प्रतियासी कुलदीप कुमार स्थानीय निगम पार्षद मुनेश सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए.