दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, अंकिता के माता-पिता हिरासत में
.......
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। लेकिन दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर धरना देने वाले अंकिता के माता-पिता को सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वही माता-पिता, जो पिछले चार साल से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वही परिवार, जो आज भी इस सवाल का जवाब मांग रहा है कि अंकिता की हत्या के पीछे कथित वीआईपी कौन था?
दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी धरने पर बैठीं। प्रदर्शन का एक बड़ा मुद्दा भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया जाना था।
बुधवार रात से जारी प्रदर्शन के बाद गुरुवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
#ankitabhandaricase #ankita #AnkitaBhandari #justiceforankitabhandari #justiceforankitabhandari