मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो विधि-विरूद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के चार सीलिंग पंखे और एक साउंड बॉक्स बरामद किया है।