कुरई: कुरई घाटी में लहसुन से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा, हजारों का माल खराब
Kurai, Seoni | May 10, 2026 सिवनी की कुरई घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रविवार को बताया गया कि लहसून से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घाटी के मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। वाहन में भरा लहसून सड़क पर बिखर गया और काफी माल खराब हो गया।