ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह 2 पंचायत अंतर्गत सालगाडीह गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है,लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।