सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना के पास पुलिस ने की वाहनों की सघन जांच, काटे चालान
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शुक्रवार अपराह्न 1 बजे सूरजगढ़ा थाना के समीप अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा सूरजगढ़ा थाना के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप NH 80 पर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच किया गया. यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों का कुल ₹12000 ऑनलाइन चालान किया गया.