राजपुर: राजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Rajpur, Buxar | Jul 10, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के सासाराम-बक्सर मुख्य मार्ग पर गीता नगर-बसही गांव के समीप 1 दर्दनाक सड़क हादसे में 1 अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क पर खड़ा कर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।