खड़गपुर: एसडीओ आवास स्थित शिव मंदिर के समीप ब्राउन शुगर एवं चरस के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
हवेली खड़गपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी आवास के पीछे शिव मंदिर के समीप ब्राउन शुगर और चरस की बिक्री हो रही हैं।जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को पड़कर तलाशी ली गई तो युवक के पैकेट से 8.8 ग्राम ब्राउन सुगर एवं 23.90 ग्राम चरस बरामद किया गया।