अशोक नगर: प्याऊ चक्क में मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर देहात थाना में FIR दर्ज
अशोकनगर। देहात थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सुनील पुत्र अमर सिंह कुशवाह (23 वर्ष), निवासी प्याऊ चक्क की शिकायत पर राम सिंह कुशवाह, हरिओम कुशवाह एवं राजाबाबू कुशवाह, निवासी प्याऊ चक्क के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।