फिरोज़ाबाद: जैन नगर खेड़ा में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन भगवान जिनेद्र देव का जन्म कल्याण मनाया गया
फ़िरोज़ाबाद शहर के जैन नगर खेड़ा में चल रहे 5 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज बुधबार को तीसरे दिन भगवान जिनेन्द्र देव का जन्म कल्याण मनाया गया। इस मोके पर प्रभु की भक्ति में लीन होकर इंद्र इन्द्राणी बने भक्तो ने ख़ुशी मनाई और नृत्य किया। वही कार्यक्रम के उपरांत शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयीं। शोभायात्रा में करीव एक दर्जन डोला शामिल थे।