रूड़की: मतलबपुर गांव से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा मतलबपुर गांव से माधोपुर गांव निवासी पिंकू पुत्र सुरेंद्र नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा एक अवैध चाकू बरामद कर लिया गया है। पिंकू किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने पिंकू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।