रूड़की: रुड़की तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
रुड़की तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। यह धरना प्रदर्शन भू कानून को लेकर उत्तराखंड में धारा 371 लागू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर किया गया है। इस मौके पर उनके द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।