रूड़की: रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष ने ध्वज दिखाकर बीजेपी प्रचार रथ को किया रवाना
रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित भाजपा जिला कार्यालय से आज बीजेपी के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के द्वारा पूजन कर ध्वज दिखाकर भाजपा प्रचार रथ रवाना किया गया है। यह रथ क्षेत्र के गांव और मुख्य स्थान पर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास की गारंटी दी है