रूड़की: रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आज लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रुड़की में गंगनहर किनारे भाजपा के जिला कार्यालय पर आज लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार देश में विकास के कार्य कर रही है। भाजपा के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है।