रूड़की: डबल फाटक के पास संदिग्ध हालत में ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में डबल फाटक के पास रेलवे लाइन पर आज लिबरहेड़ी गांव निवासी रोहित नाम के एक युवक का शव पढ़ा हुआ मिला है। जानकारी मिली है कि संदिग्ध हालत में ट्रेन की चपेट में आने के कारण रोहित की मौत हुई है। आसपास के लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।