सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय युवती की मौत, पोस्टमार्टम के दौरान मामा से मारपीट का आरोप
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 21 वर्षीय युवती शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचे युवती के मामा ने गांव शुक्रवार दोपहर तीन बजे के प्रधान मोनू और कृष्ण नामक युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।