राजपुर: बरियों में धंसी नेशनल हाइवे की नाली, गुणवत्ता पर उठ रहे हैं सवाल
बलरामपुर जिले में नेशनल हाईवे 343 के निर्माण कार्य पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजपुर और बरियों क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण को लेकर पहले भी भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। अब बरियों में निर्माणाधीन एनएच की नाली धंसने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग न