राजपुर: राजपुर में एमएलसी चुनाव में 97% मतदान, महिलाओं ने दिखाया ज़्यादा जोश
Rajpur, Buxar | May 12, 2026 भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी MLC निर्वाचन के लिए राजपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान 4 बजे संध्या में संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में जनप्रतिनिधियों में गजब का उत्साह रहा। दोपहर 1 बजे तक 80% से अधिक वोट पड़ चुके थे, जबकि शाम 4 बजे तक मतदान 97% पर पहुंच गया। खास बात रही महिला मतदाताओं की भागीदारी।