बास्तानार: कंडोली एवं वाहनपुर में चित्रकोट विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
बास्तानार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंडोली एवं वाहनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए।