हसनपुर: सैदनगली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी खुर्द निवासी 18 वर्षीय मुकेश का शव बुधवार शाम उझारी-दमगढ़ी मार्ग पर सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही एक ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। मृतक मुकेश के पिता भूरा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर चालक मुकेश को घर से बुलाकर ले गया था।