मुरैना नगर: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक हुई
मुरैना जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुरैना एसपी समीर सौरव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में स्थित कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिले के एसडीओपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।