रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, मैदान में मिला खून से लथपथ शव
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में एक अज्ञात युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव खुले मैदान में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के दाहिने हाथ पर 'RK सारथी' नाम का टैटू मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
#RaipurNews #MurderCase #BreakingNews
#CrimeNews #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Jun 22, 2026