चमोली: उत्तराखंड में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को बड़ी सभा और रैली
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान में सभा और रैली करेगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि यह आयोजन सरकार से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। सभा में प्रदेशभर से समर्थक और संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।