रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में पम्पड स्टोरेज परियोजना की समीक्षा डीएम ने की
सोनभद्र में पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं को गति देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, वन एवं राजस्व संबंधी मामलों तथा जरूरी अनुमतियों की विस्तार से समीक्षा की गई,ग्रीनको ग्रुप की 3000 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना और आवाडा वाटर बैटरी लिमिटेड की परियोजना की समीक्षा की