ललितपुर: प्रेम विवाह करने वाले सनकी दामाद ने ससुरालियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, पत्नी ने घटना की दी जानकारी
मोहल्ला आजादपुरा में सनकी दामाद द्वारा ससुराल पहुंचकर ससुरालियों पर चाकुओं से किए गए ताबड़तोड़ हमले की घटना के संबंध में आरोपी की पत्नी ने बुधवार शाम करीबन 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ एक वर्ष पूर्व भाग कर शादी की थी। परंतु पति से विवाद के चलते वह अपने मायके आ गई थी। जहां पति ने उसके घर पहुंच कर मां, बहन एवं भाई पर हमला किया है।