कसिया: बगही में छात्रों के एक गुट ने तीन महीने के विवाद को लेकर दूसरे गुट के एक छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर फटा
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बगही में कालेज में छात्रों के दो गुटों में तीन महीने पूर्व हुए विवाद को लेकर एक गुट के आधा दर्जन युवकों ने दूसरे गुट के एक युवक को उसी के गांव के बाहर घेर कर बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना में घायल सुमित पटेल पुत्र स्व. वीरेन्द्र पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी बगही थाना पटहेरवा का सर बुरी तरह फट गया। ग्रामीण घायल युवक को सीएचसी लाये।