कसिया: सहदौली में दो दिन पूर्व दफनाई गई लड़की का शव कब्र से गायब, क्षेत्र में मची सनसनी
पटहेरवा थाना क्षेत्र के सहदौली में शनिवार को दफनाई गयी 10 वर्षीय लड़की का शव गायब हो गया है। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुँच गये। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पटहेरवा के एसओ विनय कुमार मिश्र ने घटना स्थल पर पहुँचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।