Big Breking
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा-सकूरा मार्ग पर करवा चौथ की रात बेकाबू डंपर से कुचलकर मारे गए मजदूर अशोक का शव रखकर परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण पूरी रात सड़क किनारे बैठे रहे। 200 मीटर तक घिसटने से हुई इस दर्दनाक मौत के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
पत्नी का सुहाग उजड़ने और तीन मासूम बच्चों (दो बेटियों और एक बेटे) के अनाथ होने से आक्रोशित परिजनों की स्पष्ट मांग है कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रशासन उचित कदम उठाए। रोते-बिलखते परिजनों और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उच्चाधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठने देंगे। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा मान-मनौव्वल जारी है।
Kanpur, Kanpur Nagar | Oct 30, 2026