जोशियाड़ा: उत्तरकाशी में मतदाता सूची सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू
उत्तरकाशी में 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविरों के माध्यम से मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जा रहा है। 12 से 20 अक्टूबर घर-घर जाकर पंजीकरण की जांच और सुधार की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग मांगा है।