भिवानी: अनियमितताओं की शिकायत के चलते पंचायत भवन स्थित लेबर विभाग में सीएम फ़्लाइंग टीम ने की छापेमारी
प्रदेशभर के सरकारी महकमों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का एक्शन मोड़ लगातार जारी है।इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भिवानी के पंचायत भवन स्थित लेबर डिपार्टमेंट में टीम ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान टीम द्वारा कार्यालय का बारीकी से रिकॉर्ड खंगाला गया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने कार्यलय का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया।