भिवानी: भिवानी डाबर कॉलोनी में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा, पीड़िता ने दूसरी महिला के साथ देखकर किया था विरोध
भिवानी जिले में एक महिला ने लव मैरिज के बाद पति को दूसरी महिला के साथ देखकर विरोध किया। जिसके बाद उसके पति ने शराब के नशे में उसे डंडे से हमला कर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।