सांगानेर: सांगानेर क्षेत्र में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर बरसाए घूंसे-थप्पड़, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जयपुर के सांगानेर इलाके में एक बेटे द्वारा अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट में बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उन्हें घसीटते हुए कमरे में ले गया। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।