हमीरपुर: हटाए गए सुनील पाठक अब शकुंतला निषाद बनीं हमीरपुर की भाजपा जिलाध्यक्ष
एक के बाद एक गुटबाजी के विवादों से घिरे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक को आखिर हटा दिया दिया गया। उनकी जगह अब शकुंतला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने बुधवार देर रात कानपुर क्षेत्र की 17 जिला इकाइयों में बाकी बचे चार जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें तीन महिलाओं व एक पुरुष को अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले वर्ष नवंबर में संगठनात्मक चुनाव क