#अलीगढ़ मे 25 हजार का इनामी ठगी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर करता था लोगों से धोखाधड़ी
अलीगढ़ में एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में क्वार्सी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी ठगी के आरोपी जुनैद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देता था और उनसे रकम जमा कराकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ क्वार्सी और सिविल लाइन थानों में धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।
#Aligarh #QuarsiPolice #Fraud #CrimeNews #PoliceAction
Koil, Aligarh | Aug 8, 2026