सहाड़ा: गंगापुर क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
अंबेडकर विचार मंच गंगापुर द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती पर नगर में वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली शिवरती दरवाजा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई अंबेडकर सर्किल पहुंची,जहांअंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।