बिजावर: झमटुली में भाजपा सटई मंडल की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
बुधवार शाम करीब 4 बजे सटई मंडल की भाजपा कामकाजी बैठक ग्राम झमटुली में आयोजित हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मन की बात प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बैठक सूचना प्रभारी जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित।