सिराथू: कड़ा धाम दर्शन करने आए गुजराती श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को मंडी तिराहे पर बलेरो ने मारी टक्कर, सभी घायल
कड़ा धाम में माता शीतला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को शुक्रवार दोपहर एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया है। घटना में ई-रिक्शा पर सवार सभी गुजराती श्रद्धालु घायल हो गए हैं।मंदिर के समीप मंडी तिराहा पर यह हादसा हुआ है।सभी घायल श्रद्धालुओं को सरकारी अस्पताल कड़ा ले जाया गया है।तीन लोगों की हालत ठीक नहीं देखते हुए जिला अस्पताल मंझनपुर भेज दिया गया है।