आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ
हजारीबाग: आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, हजारीबाग में राज्य सरकार की समर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज 31 जुलाई को मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) तथा सिलाई कटिंग संबंधी व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। यह प्रशिक्षण जन शिक्षण संस्थान, हजारीबाग द्वारा दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पित कैदियों का पुनर्वास करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर समाज का जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास क