पचपदरा: योग दिवस से पूर्व नाकोड़ा में हुआ पूर्वाभ्यास, दक्ष प्रशिक्षकों ने करवाए आसन व योग का महत्व बताया
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा रविवार शाम 6:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नाकोड़ा में एक विशेष पूर्वाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।