रमकंडा: बारिश में बहा टिबरी नाला का छलका, चपरी-शिशवा मुख्य पथ पर आवागमन प्रभावित
रमकंडा प्रखंड क्षेत्र के चपरी-शिशवा मुख्य पथ पर टिबरी नाला के ऊपर बना छलका पिछले दिनों हुई तेज बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया। छलका का करीब आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और वाहन चालक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। छलका क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डाल