मुरैना नगर: रायचंद का पुरा गांव में भाजपा नेता द्वारा श्मशान घाट बनाए जाने पर विरोध, फरियादी ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई
नगरा थाना क्षेत्र के रायचंद का पुरा गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दबंगई सामने देखने को मिली है, जहां बुजुर्ग दंपति के घर के पास शमशान घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि 4 साल से न्यायालय में मामला चल रहा है।I वही फरियादी ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि श्मशान घाट उनके मकान से दूर बनवाया जाए।