रायडीह: रायडीह में रसोईया संयोजिका संघ की बैठक संपन्न, गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का निर्णय
Raidih, Gumla | May 17, 2026 रायडीह प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष एलीस एक्का ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की बड़ी संख्या में रसोईया संयोजिका अध्यक्ष शामिल हुए।