गुन्नौर: गांव सिंघौली कल्लू निवासी महिला ने दबिश देने पहुंची पुलिस पर पति से मारपीट और छत से फेंकने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी मनोज कुमार की पत्नी नीतू ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस चौकी डीएसएम शुगर मिल के चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ महिला के घर पहुंचे थे। महिला ने बताया कि उस समय महिला के पति मनोज कुमार छत पर सो रहे थे।