प्रतापगढ़: अंतू रेलवे स्टेशन से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना अंतू पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त करन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत, उपनिरीक्षक रज्जन राव की टीम ने गुरुवार दोपहर 2 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रेलवे फाटक अंतू के पास से पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।