शिकोहाबाद: होली को लेकर खाद्य विभाग चौकस, अभियान के पहले ही दिन खोआ मंडी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, भरे कई नमूने
होली के पर्व के नजदीक आने पर सहायक आयुक्त चन्दन पाण्डेय ने टीम गठित कर दी है। टीमें एक महीना पूर्व से ही सूचना एकत्रित कर रही थीं। शुकवार को टीम ने खोआ मण्डी पहुँचकर निरीक्षण व नमूने की कार्यवाही की। टीम प्रत्येक तहसील और नगर निगम के क्षेत्रों से अभिसूचना एकत्र की है। कार्यवाही में खोया, तेल, मसाले, बेसन, दही, पनीर और कचरी के नमूने लिए गये।