रफीगंज: अरथुआ में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ नदी में कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बुधवार को सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ नदी में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान टुनु रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी तथा उनकी चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी और तीन वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी।