बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और रोडवेज बस जाम में फंसी, लोग हुए परेशान
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे भीषण जाम लग गया। भीषण जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बस तथा अन्य वाहन फंस गए। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जाम ललौली चौराहे से मुगल रोड, कुंवरपुर रोड, ललौली चौराहा तथा तहसील रोड में एक-एक किलोमीटर दूर तक लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।