बनेड़ा: चमनपुरा में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत 1250 किलो चटगोला व आंवला कैंडी सीज, 600 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बनेड़ा रोड स्थित मैसर्स हितकर न्यूट्री फूड्स प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में करीब 1250 किलोग्राम चटगोला एवं आंवला कैंडी का निर्माण कार्य चलता हुआ पाया गया, जिसे जांच के