पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे चले
सदाकत आश्रम के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में लाठी-डंडों के साथ भिड़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को काबू में किया।